inshorts

डॉक्टर ने बताया ज़्यादा मात्रा में पेनकिलर खाने से किडनी पर क्या पड़ता है प्रभाव

बीएलके मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कंसलटेंट डॉक्टर भानु मिश्रा ने बताया है कि ज़्यादा मात्रा में पेनकिलर खाने से किडनी में सूजन और टिशू डैमेज की समस्या हो जाती है जो किडनी की कार्यक्षमता को धीरे-धीरे कम करती है। बकौल डॉक्टर, ज़्यादा पेनकिलर खाने से किडनी में पथरी और किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।