पद्म भूषण से सम्मानित डॉक्टर रमाकांत पांडा ने एक पॉडकास्ट में यूपी में हार्ट के मरीज़ों के लिए ₹7 में बिक रही 3 दवाओं (इकोस्प्रिन, रोसुवास्टेटिन और सॉर्बिट्रेट) वाली 'राम किट' को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "ये तीनों गोलियां हार्ट के मरीज़ों के लिए सही हैं लेकिन सबको नहीं रखनी चाहिए। ब्लाइंडली मत खाओ...डॉक्टर से कंसल्ट कर खाओ।"