डॉक्टर ने सिर के पास में फोन रखकर सोने वालों के लिए दी चेतावनी, बताए इसके खतरनाक दुष्परिणाम

अमेरिकी एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. मायरो फिगुरा ने सोते समय सिर के पास में फोन रखने के खतरनाक दुष्परिणाम बताए हैं। उन्होंने कहा, "आपका फोन तब भी रेडिएशन छोड़ता है जब आप उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे होते। इससे आपकी नींद में खलल पड़ता है, आपको सिरदर्द होता है और समय के साथ यह कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।"