डॉक्टर पर भड़के यूपी के मंत्री ने दिए ट्रांसफर के ऑर्डर, सीएमओ से कहा- 'इसे जंगल में भेज दो'
सोनभद्र (यूपी) के एक अस्पताल में सोलर पैनल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने प्रोटोकॉल के तहत उनका स्वागत न करने को लेकर सीएमएस डॉ. रवि प्रताप सिंह के ट्रांसफर का आदेश दे दिया। सामने आए एक वीडियो में वह सीएमओ को फोन कर कहते दिख रहे हैं, "बाहर भेजो कहीं...जंगल भेज दो।"