डॉक्टर बेटी और CA बेटे संग एमपी का परिवार करोड़ों की संपत्ति छोड़कर लेगा संन्यास
नरसिंहपुर (एमपी) का एक परिवार सांसारिक सुखों को त्याग कर आगामी 16 जनवरी को जैनेश्वरी दीक्षा लेकर संन्यास लेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, करोड़ों की संपत्ति छोड़कर परिवार के 4 सदस्य दिनेश कांकरिया, उनकी पत्नी अनामिका, डॉक्टर बेटी हर्षिता और सीए बेटा विधान संन्यास लेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार की बड़ी बेटी 2 साल पहले संन्यास ले चुकी है।