डाक विभाग की 21,000 पदों वाली बंपर भर्ती में किन राज्यों में हैं सर्वाधिक वैकेंसी?

भारतीय डाक विभाग ने देशभर में ग्रामीण डाक सेवक के 21,413 पदों पर भर्ती निकाली है जिसमें उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 3,004 पदों पर भर्ती निकली है। वहीं, तमिलनाडु में 2,292, महाराष्ट्र में 1,498, केरल में 1,385, मध्य प्रदेश में 1,314, आंध्र प्रदेश में 1,215 और गुजरात में 1,203 पदों पर भर्ती निकाली गई है।