भारतीय डाक विभाग ने ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के 21,413 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में चयन होने पर ब्रांच पोस्टमास्टर को ₹12,000-₹29,380 के टाइम रिलेटेड कंटिन्यूटी अलाउंस (टीआरसीए) स्लैब के तहत वेतन मिलेगा जबकि असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक पद पर चयन होने पर ₹10,000-₹24,470 के टीआरसीए स्लैब के तहत वेतन मिलेगा।