यूपी में डीजे की तेज़ आवाज़ से नवजात की मौत का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
यूपी के सिद्धार्थनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में तेज़ आवाज़ में डीजे बजने के बाद दो दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डीजे की आवाज़ और कंपन से मकान का छज्जा भी गिर गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।