एनपीसीआई ने बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। एनपीसीआई ने चेतावनी दी है कि साइबर ठग पुलिस, सीबीआई/अन्य सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को फोन पर डराते और पैसे ठगने की कोशिश करते हैं। ऐसी कॉल आने पर घबराएं नहीं, कॉल को इग्नोर करें और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।