सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने एक कार्यक्रम में कहा है कि सेबी की डिजिटल गोल्ड को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, "डिजिटल गोल्ड न सिक्योरिटी के रूप में नोटिफाइड है, न कमोडिटी डेरिवेटिव के रूप में रेगुलेट होता है...इसलिए यह हमारे दायरे से बाहर है।" बकौल पांडे, निवेशक रेगुलेटेड विकल्पों में निवेश कर सकते हैं।