डिजिटल पेमेंट्स फ्रॉड से निपटने के लिए बनाई गई कंपनी IDPIC में 50% हिस्सेदारी खरीदेगा SBI
SBI डिजिटल पेमेंट फ्रॉड से निपटने के लिए बनाई गई नई कंपनी इंडियन डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉरपोरेशन (IDPIC) में 50% हिस्सेदारी खरीदेगा। कंपनी को RBI की मंज़ूरी मिल चुकी है और यह सेक्शन-8 (नॉन-प्रॉफिट) फर्म के रूप में 16-अक्टूबर 2025 को रजिस्टर हुई थी। SBI करीब ₹10-करोड़ निवेश कर 1-करोड़ शेयर खरीदेगा जिससे कंपनी में उसकी आधी हिस्सेदारी हो जाएगी।