डिजिलॉकर पर अब डीमैट व म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारी स्टोर कर सकते हैं यूज़र्स

डिजिलॉकर पर यूज़र्स अब अपने डीमैट अकाउंट का विवरण और म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारी को स्टोर करने के साथ उसे देख सकते हैं। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो गई है। दरअसल, सरकार ने डिजिलॉकर पर उपलब्ध सेवाओं का विस्तार किया है जिसमें पहले से ही बैंक अकाउंट विवरण, बीमा पॉलिसी प्रमाणपत्र और एनपीएस खाता विवरण शामिल हैं।