inshorts

डेटिंग ऐप में मिली लड़की ने 'प्यार का इज़हार कर' गुरुग्राम के IT कर्मी से ठगे ₹73 लाख

गुरुग्राम (हरियाणा) की एक कंपनी में कार्यरत 50 वर्षीय आईटी कर्मी से डेटिंग ऐप पर मिली लड़की ने 'प्यार का इज़हार कर' और शेयर बाज़ार में निवेश करवाकर ₹73 लाख से अधिक की ठगी की है। पीड़ित के अनुसार, उसने अगस्त में बंबल ऐप पर अपना अकाउंट बनाया जिसमें मिली लड़की उससे वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल पर बात करती थी।