inshorts

डेटिंग में 'फ्यूचर फेकिंग' क्या होती है?

'फ्यूचर फेकिंग' एक मैनिपुलेटिव तरीका है जिसमें कोई व्यक्ति डेटिंग के दौरान भविष्य के बारे में बड़े-बड़े वादे करता है, जैसे शादी या साथ रहना लेकिन उन वादों को सच करने का कोई इरादा नहीं दिखाता। साइकोलॉजिस्ट और मंध्यान केयर की फाउंडर डॉक्टर साक्षी मंध्यान ने बताया, "फ्यूचर फेकिंग अक्सर इमोशनल उतार-चढ़ाव पैदा करती है जिसके बाद शक/कन्फ्यूज़न होता है।"