ऑस्ट्रेलिया के विज्ञान विभाग के मंत्री एड ह्यूज़िक ने चीन के द्वारा लॉन्च किए गए एआई चैटबॉट 'डीपसीक' को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा, "गुणवत्ता, उपभोक्ता प्राथमिकताएं, डेटा और प्राइवेसी मैनेजमेंट जैसे कई सवालों के जवाब समय रहते देने होंगे।" गौरतलब है, 'डीपसीक' के आने के बाद कुछ ही समय में अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी।