डेडपूल के सबसे पहले कॉमिक कवर आर्टवर्क की $7.5 मिलियन में होगी नीलामी
डेडपूल के सबसे पहले कॉमिक कवर आर्टवर्क की इस सप्ताह न्यूयॉर्क में हेरिटेज नीलामी घर द्वारा $7.5 मिलियन में नीलामी होगी। अगर यह आर्टवर्क इस कीमत पर बिकता है तो यह अब तक बेचा गया सबसे मूल्यवान कॉमिक बुक आर्टवर्क बन जाएगा। यह आर्टवर्क 23 साल की उम्र में कलाकार रॉब लिफेल्ड ने पेंसिल से बनाया था।