भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया ओपन में सफाई को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "2016 या 2017 में डेनमार्क में मुझे अपने मैच के बीच में एक घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा था क्योंकि लाइट चली गई थी।" बकौल किदांबी, हर देश की अपनी परिस्थितियां होती हैं।