डिनर के वक्त कांटे-चमच से स्वीप शॉट लगाते थे सचिन: नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया किस्सा
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़ा किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया, "एक मैच में...स्वीप मारने की कोशिश करते हुए सचिन आउट हो गए।" बकौल सिद्धू, सचिन ने अपना शॉट सुधारने के लिए लिए कई घंटे अभ्यास किया। यहां तक कि डिनर के वक्त भी वह कांटे-चमच से स्वीप शॉट लगाते थे।