डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिका में महिलाएं क्यों कर रही हैं गर्भपात की गोलियां का स्टॉक?
यूएस रीप्रोडक्टिव हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशंस ने बताया है कि अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद गर्भपात की गोलियां और गर्भ निरोधकों की मांग बढ़ी है। महिलाओं को लग रहा है कि अब 'रीप्रोडक्टिव अपोकेलिप्स' हो जाएगा और दवाओं तक पहुंच मुश्किल होगी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में अबॉर्शन राइट्स खत्म किया था जिसका ट्रंप ने समर्थन किया था।