अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की रूस से बातचीत के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा, "जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन शांति के लिए जल्द-से-जल्द समझौते की मेज़ पर आने को तैयार है। यूक्रेनियों से ज़्यादा शांति की चाहत किसी को नहीं है।" वहीं, रूस ने इस बयान को 'सकारात्मक' बताया है।