inshorts

डॉनल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने पोर्टलैंड में सेना की तैनाती पर लगाई रोक

अमेरिकी कोर्ट ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को झटका देते हुए उनके पोर्टलैंड में 200 नैशनल गार्ड तैनात करने के आदेश पर रोक लगा दी है। ट्रंप प्रदर्शनकारियों से सरकारी भवनों की सुरक्षा के लिए ओरेगन के पोर्टलैंड में नैशनल गार्ड तैनात करना चाहते हैं लेकिन उनके आदेश के खिलाफ पोर्टलैंड की संघीय अदालत में याचिका दायर की गई थी।