मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाज़ा में ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर हमास की आंशिक सहमति के बाद युद्धविराम को लेकर फोन पर बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपशब्द कहे। उन्होंने कहा, ''तुम बहुत नेगेटिव आदमी हो, यह तो (तुम्हारी) जीत है।'' बकौल रिपोर्ट्स, नेतन्याहू बोले, ''इसमें खुश होने जैसा कुछ नहीं है।''