डॉनल्ड ट्रंप ने उन द्वीपों पर भी लगाया 10% टैरिफ जहां नहीं रहता कोई इंसान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 2 ऐसे द्वीपों पर 10% टैरिफ लगाया है जहां कोई इंसान नहीं रहता। वाइट हाउस के अधिकारी के अनुसार, हर्ड ऐंड मैक्डॉनल्ड द्वीप अमेरिका पर 10% टैरिफ लगाते हैं व ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र में होने के कारण उन्हें शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार इन्हें 'पृथ्वी पर सबसे जंगली और दूरस्थ स्थानों में से एक' बताती है।