अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और कई पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा मंज़ूरी रद्द कर दी है। ट्रंप ने कहा, "मैं सभी कार्यकारी विभागों-एजेंसियों के प्रमुखों को निर्देश देता हूं...वे इनकी सुरक्षा मंज़ूरी रद्द कर दें।" उन्होंने कहा, "इन लोगों की अमेरिकी सरकारी सुविधाओं तक पहुंच को भी रद्द कर दिया जाए।"