डॉनल्ड ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, कनाडा के सामान पर लगाया 50% शुल्क
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ओटावा द्वारा अमेरिकी शराब, ऑटोमोबाइल और डेयरी उत्पादों के खिलाफ 'भेदभावपूर्ण व्यवहार' का दावा करते हुए कई कनाडाई वस्तुओं पर 50% का टैरिफ लगाने का एलान किया है। नए टैरिफ 30 दिन बाद लागू होंगे। वाइट हाउस के फैक्ट शीट के अनुसार, ये टैरिफ वाइन, हॉकी स्टिक और सीमेंट समेत कई सामानों पर लागू होंगे।