डॉनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े 100 अधिकारियों को रातों-रात छुट्टी पर भेजा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के 100+ अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया है। अमेरिका में अंतरिम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार व विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का पुनर्गठन हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन अधिकारियों को हटाया गया है जो ट्रंप के राजनीतिक एजेंडे से मेल नहीं खाते।