डॉनल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में जो बाइडन से की मुलाकात

अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस को हराने के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में निर्वतमान राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की है। बाइडन ने शांतिपूर्ण परिवर्तन का आश्वासन देते हुए कहा था, "मैं पूरे प्रशासन को उनकी टीम के साथ काम करने का निर्देश दूंगा।" 2020 में ट्रंप ने बाइडन के जीतने पर परंपरा नहीं निभाई थी।