डिप्रेशन से जूझ रहे युवक ने यूपी में हाथ की नस काटने के बाद 11वीं मंज़िल से कूदकर दी जान
गाज़ियाबाद (यूपी) में 28-वर्षीय युवक यज्ञ पांडे ने सनराइज़ ग्रीन सोसायटी की 11वीं मंज़िल पर अपने फ्लैट से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली है। जांच में सामने आया कि उसने पहले हाथ की नस काटी और फिर छलांग लगा दी। बकौल रिपोर्ट, यज्ञ लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था।