चीन और यूके के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि डिप्रेशन से पीड़ित महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ज़्यादा दर्द (डिसमेनोरिया) होने की संभावना अधिक होती है। चीन की शीआन जियाओटोंग-लिवरपूल-यूनिवर्सिटी के डॉक्टरेट छात्र और प्रमुख लेखक शुहे लियू ने कहा, ''डिप्रेशन डिसमेनोरिया (मासिक धर्म के दौरान दर्द) का कारण हो सकता है, इसका परिणाम नहीं हो सकता।"