डिफेंस कंपनी को ₹109 करोड़ का GST झटका, हाई से 45% नीचे आया स्टॉक
ड्रोन बनाने वाली डिफेंस कंपनी IdeaForge Technology को CGST बेलापुर द्वारा ₹109.17 करोड़ की टैक्स डिमांड और पेनल्टी का नोटिस मिला है। इसमें ₹54.58 करोड़ टैक्स देनदारी और इतनी ही पेनल्टी शामिल है। विवाद जनवरी 2022 से मार्च 2024 के दौरान ड्रोन पर GST दर के अंतर को लेकर है। शेयर अपने हाई से 45% नीचे कारोबार कर रहा है।