डिफेंस कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 7% डिस्काउंट पर है फ्लोर प्राइस
डिफेंस और शिपबिल्डिंग कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस ₹1,400/शेयर तय किया है जो सोमवार के बंद भाव से करीब 7.2% डिस्काउंट पर है। सरकार पहले 2.52% हिस्सेदारी बेचेगी और निवेशकों की ओर से अच्छी मांग रहने पर ग्रीन-शू ऑप्शन के तहत 2.52% अतिरिक्त हिस्सेदारी बेची जाएगी।