डिफेंस शेयरों को लेकर निवेशकों को पैनिक होने की ज़रूरत नहीं: मार्केट विशेषज्ञ प्रकाश दीवान

मार्केट विशेषज्ञ प्रकाश दीवान ने कहा है कि बाज़ार में अभी और करेक्शन संभव है और डिफेंस शेयरों के निवेशकों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "बाज़ार को स्थिर होने में समय लगेगा और अगले 3-4 महीने तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।" दीवान ने कहा, "डिफेंस शेयरों में लंबी अवधि में अच्छा पैसा बनेगा।"