डिफेंस सेक्टर की कंपनी का 74% उछला मुनाफा, डिविडेंड का किया एलान
पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 74.34% बढ़कर ₹34.38 करोड़ रहा। वहीं, कंपनी ने ₹5 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर ₹1 का डिविडेंड देने का फैसला किया है। गुरुवार को कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में 1.87% की गिरावट देखने की मिली।