डीमैट और म्यूचुअल फंड अकाउंट के लिए SEBI बदल सकता है नॉमिनेशन के नियम
सेबी ने डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों में नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। नियम लागू होने पर नए डीमैट खाते या म्यूचुअल फंड फोलियो खोलने वाले निवेशकों के लिए नॉमिनेशन को डिफॉल्ट ऑप्शन बनाया जाएगा। वहीं, अधिकतम चार नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे और हिस्सेदारी तय नहीं होने पर रकम सभी नॉमिनी में बराबर बंटेगी।