डोमिनिकन रिपब्लिक में लापता हुई भारतीय मूल की छात्रा के कपड़े बीच पर रखी चेयर से हुए बरामद
डोमिनिकन रिपब्लिक में बीच पर रखी चेयर से कुछ कपड़े बरामद हुए हैं और माना जा रहा है कि यह कपड़े भारतीय मूल की 20 वर्षीय छात्रा सुदीक्षा कोनांकी के हैं जो पुंटा काना में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई थी। अधिकारियों का मानना है कि वह अपने कपड़े छोड़कर बिकनी में समुद्र में कूदी और डूब गई।