डोमिनिकन रिपब्लिक में लापता होने से पहले सीनियर संग बार में दिखी थी भारतीय मूल की छात्रा

डोमिनिकन रिपब्लिक में रहस्यमयी तरीके से लापता होने से पहले भारतीय मूल की छात्रा सुदीक्षा कोनांकी अपने सीनियर जोशुआ रीबे के साथ एक बार में थी जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुदीक्षा व रीबे एक-दूसरे से बातचीत करते नहीं दिख रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय आउटलेट नोटिसिया एसआईएन द्वारा जारी किया गया था।