तेलंगाना के सिकंदराबाद में तैनात 38 वर्षीय लेफ्टीनेंट कर्नल अभिनव मलिक की सोमवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार के अनुसार, ड्यूटी से लौटने के बाद उन्हें घबराहट हुई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वह मेरठ (यूपी) में रहने वाले थे और सोमवार देर रात तक उनका शव मेरठ पहुंचेगा।