स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज़ के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया है। इन लक्षणों में घावों का देर से भरना, थकान, धुंधला दिखना, लगातार प्यास लगना, अचानक वज़न कम होना, भूख बढ़ना और बार-बार पेशाब आना शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, "यदि आप इनमें से कोई लक्षण महसूस करते हैं तो तुरंत जांच करवाना ज़रूरी है।"