शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ गुरुग्राम प्रशासन कड़े कदम उठाने जा रहा है। बीते दिनों उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस 3-महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, बार-बार कानून तोड़ने पर लाइसेंस हमेशा के लिए भी रद्द किया जा सकता है।