डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली 40 दिन की परोल, 15वीं बार जेल से आएगा बाहर
रेप-हत्या के मामलों में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की परोल दी गई है। अपनी सज़ा के बाद से यह 15वीं बार है जब वह जेल से बाहर आएगा। राम रहीम को 2 शिष्याओं से रेप के मामले में 20 साल और एक पत्रकार की हत्या मामले में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है।