ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ अब और मुश्किल! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75% अंक

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब और मुश्किल हो सकता है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने लर्नर लाइसेंस के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक 60% से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव दिया है। मसौदे के मुताबिक, सेफ ड्राइविंग ट्यूटोरियल कम-से-कम 30 मिनट का होगा और इसे पूरा करने के लिए 15-दिन का समय मिलेगा।

Load More