असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत की बेटी प्रजॉयिता कश्यप एक वायरल वीडियो में अपने ड्राइवर को चप्पल से पीटते व उसपर चिल्लाते हुए दिख रही हैं। उन्होंने इसपर सफाई देते हुए कहा है कि ड्राइवर अक्सर शराब पीकर गालियां देता है और बदतमीजी करता है। वायरल वीडियो दिसपुर (असम) के विधायक हॉस्टल परिसर का बताया जा रहा है।