गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई है। ड्राइवर ने गुटखा खाने के लिए स्टीयरिंग छोड़ा था जिसके बाद यह हादसा हुआ और इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।