inshorts

ड्राई फ्रूट्स पर GST घटा; काजू, बादाम और किशमिश की कीमत कितनी हुई कम?

आज से लागू हुए जीएसटी में सुधार से ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भी कटौती दिखाई देगी। दरअसल, जीएसटी काउंसिल ने सूखे मेवों पर टैक्स घटाकर 5% कर दिया है। गौरतलब है, पहले ड्राई फ्रूट्स पर 12% से 18% तक जीएसटी लगता था। जीएसटी 2.0 के तहत सूखे मेवों की कीमतों में अब प्रति किलोग्राम ₹50 तक का अंतर दिखेगा।