चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार को कहा, "चीन और भारत ग्लोबल साउथ का अहम हिस्सा हैं, ऐसे में हाथी और ड्रैगन का साथ आना ज़रूरी है।" उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना कहा, "हमें बहुपक्षवाद, बहुध्रुवीय विश्व और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में अधिक लोकतंत्र का समर्थन करना होगा।"