inshorts

ड्रोन मेकर ज़ेन टेक के शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया ₹20 लाख

ड्रोन बनाने वाली कंपनी ज़ेन टेक्नोलॉजी के शेयर में गुरुवार को 5% का अपर सर्किट लगा और यह शेयर ₹1,621.30 पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों को लेकर कई एक्सपर्ट्स ने बुलिश रुख अपनाया है। ज़ेन टेक्नोलॉजी के शेयर ने 5-साल में 1,884.46% का रिटर्न दिया है यानी उस समय निवेश किए गए ₹1 लाख आज करीब ₹20 लाख होते।