inshorts

डॉर्फ-केटल केमिकल्स ने ₹5,000 करोड़ जुटाने के लिए सेबी के पास जमा किए IPO दस्तावेज़

स्पेशिएलिटी केमिकल्स बनाने वाली डॉर्फ-केटल केमिकल्स इंडिया ने ₹5,000 करोड़ का आईपीओ लाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट जमा कर दिया है। आईपीओ में ₹1,500 करोड़ के नए इक्विटी शेयर रहेंगे साथ ही प्रमोटर मेनन फैमिली होल्डिंग्स ट्रस्ट की ओर से ₹3,500 करोड़ के शेयरों का ओएफएस रहेगा।