ड्राय स्टेट गुजरात में हर 4 सेकेंड में ज़ब्त होती है शराब की 1 बोतल

टीओआई ने पुलिस के डेटा के हवाले से बताया है कि ड्राय स्टेट गुजरात में हर 4 सेकेंड में अंग्रेज़ी शराब की 1 बोतल ज़ब्त होती है। ₹144 करोड़ की 82 लाख ज़ब्त बोतलों में 4.38 लाख बोतल अहमदाबाद सिटी, अहमदाबाद रूरल और वेस्टर्न रेलवे के अधिकार क्षेत्र वाले अहमदाबाद में ज़ब्त हुईं। गुजरात में बोतलें वॉटर टैंक्स से मिलीं।