डेरिल मिचेल ने 2011 के बाद न्यूज़ीलैंड के लिए वनडे में दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक बनाया

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ डेरिल मिचेल ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ 91 गेंदों पर अर्धशतक बनाया। यह 2011 के बाद से न्यूज़ीलैंड के लिए वनडे में दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में न्यूज़ीलैंड के लिए दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है। डेरिल मिचेल 101 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए।