ड्रग्स तस्करी के खिलाफ भरतपुर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, ट्रक से ₹1 करोड़ का गांजा किया ज़ब्त

भरतपुर (राजस्थान) में पुलिस ने ₹1 करोड़ का गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर ओडिशा से ट्रक में भरकर गांजे की खेप कोटपूतली-बहरोड़ ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि स्टेट हाईवे से गुज़र रहे ट्रक को शक के आधार पर रोका गया और तलाशी लेने पर गांजे की खेप बरामद हुई।